फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sarfaraz became the mastermind by forming a gang and committing theft and robbery.

Gorakhpur News: गिरोह बनाकर चोरी और लूट कर मास्टरमाइंड बन गया सरफराज

Mon, 16 Dec 2024 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sarfaraz became the mastermind by forming a gang and committing theft and robbery.
गोरखपुर। शाहपुर के जेल रोड मेसी कंपाउंड निवासी सरफराज (25) गिरोह बनाकर चोरी और लूट करता है। किशोर अवस्था में ही स्मैक के नशे की आदत लगी और चोरी, लूट करने लगा। एक बार बाल सुधार गृह भी भेजा जा चुका है। वहां से छूटकर आने के बाद वर्ष 2018 में कैंट इलाके में एक घर में घुसकर चोरी की और गृह स्वामी पर हमला भी किया। इस मामले में जेल से छूटने के बाद 2019 में बेलीपार में घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस को चुनौती देने लगा।
विज्ञापन


लगातार अपराध में सक्रिय रहकर सरफराज ने अपना गिरोह तैयार कर लिया। इस वजह से वर्ष 2021 में मास्टरमाइंड सरफराज, रवि गौड़, अमित शर्मा और सुजीत कुमार पर राजघाट थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया। इसके बाद बोलेरो से वारदात को अंजाम देने जाते समय चारों आरोपियों को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, सरफराज का गिरोह घूम-घूमकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेकी कर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। रेकी कर जिस घर में ताला बंद रहता है, उन घरों को ये निशाना बनाते हैं। ताला तोड़कर, नकबजनी कर ये वारदात को अंजाम देते हैं। सरफराज नशे का अवैध धंधा करते हुए भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि सरफराज हमेशा अपने साथ पिस्टल लेकर चलता है। छह दिसंबर को रामगढ़ताल क्षेत्र में तेल भराने की बात को लेकर सरफराज ने गोली चलाकर दहशत फैला दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा था। इसके बाद केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ए टाइप की खोली गई हिस्ट्रीशीट
शाहपुर थाने में सरफराज की ए टाइप की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बीट पुलिस इसकी निगरानी भी करती है। 15 दिन पहले शाहपुर पुलिस सरफराज के घर गई थी। घर पर उसकी मां मिली थी, वह बताई कहीं रिश्तेदारी में गया है। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी थी कि जमानत पर बाहर है, लेकिन कहीं भी बेटा अपराध करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed