फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sangh chief Mohan Bhagwat will visit Gorakhpur in February

Gorakhpur News: फरवरी में गोरखपुर प्रवास पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sangh chief Mohan Bhagwat will visit Gorakhpur in February
स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस मनाएगा शताब्दी वर्ष समारोह, विजयादशमी से शुरूआत
विज्ञापन

साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, गोरक्ष प्रांत के 40 लाख परिवारों तक पहुंचेगा संघ

गोरखपुर। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। साल भर तक चलने वाले इस समारोह में लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसकी शुरूआत विजयादशमी से होगा। इस दिन ही संघ की स्थापना की गई थी। इसी क्रम में फरवरी 2026 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर आएंगे। वे तीन से चार दिनों के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने दी। उन्होंने शहर के एक होटल में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर में अलग-अलग माह में सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का प्रवास होगा। सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी प्रवास करेंगे। सभी लोगों के कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ गोरक्ष प्रांत के 40 लाख परिवारों तक पहुंचेगा। शताब्दी वर्ष कार्यक्रम सात चरण में होगा। दो से 15 अक्तूबर तक वार्ड व न्याय पंचायत स्तर पर 2100 से अधिक विजयदशमी उद्बोधन के कार्यक्रम होंगे। बड़े वार्ड व न्याय पंचायत में 1000 से अधिक पथ संचलन होंगे। हर आयोजन में कम से कम 100 स्वयंसेवक गणवेश में मौजूद रहेंगे। प्रांत में 4200 किलोमीटर का पंथ संचलन होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में दो नवंबर से दो दिसंबर के बीच वृहद गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में संघ के लगभग 80 हजार स्वयंसेवक टोली बनाकर 40 लाख परिवारों तक पहुंचेगे। तीसरे चरण में 24 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच वार्ड व न्याय पंचायत स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें समस्त हिंदू समाज को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। चौथे चरण में एक जनवरी से 28 फरवरी तक ब्लाॅक स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन होगा। इसमें समाज के हर वर्ग को आमंत्रित किया जाएगा। कुछ बड़ी बैठकें जिला व नगर मुख्यालयों पर भी आयोजित की जाएगी। कुल 300 बैठक की योजना बनाई गई है। हर बैठक में न्यूनतम 100 लोग मौजूद रहेंगे। वह सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा कर समाधान का रास्ता निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें चरण में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें सामाजिक मान्यता वाले गणमान्य लोग रहेंगे। छठे चरण का आयोजन दो चरण में होगा। इसके पहला चरण में 16 से 31 अगस्त 2026 और दूसरा चरण एक से 10 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के दौरान चयनित विद्यार्थियों का सभी 21 संगठनात्मक जिलों में सम्मेलन कराया जाएगा। सातवां व अंतिम चरण 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान शाखा लगाई जाएगी। 5000 शाखा लगाने का लक्ष्य संघ की प्रांत टीम ने निर्धारित किया है। शाखा में पंच परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed