{"_id":"672bcc7577dea886d8006e26","slug":"gorakhpur-news-saif-who-threatened-cm-is-now-apologizing-by-holding-his-ears-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-738366-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम को धमकी देने वाला सैफ अब कान पकड़कर मांग रहा माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम को धमकी देने वाला सैफ अब कान पकड़कर मांग रहा माफी
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी सैफ उर्फ रियाजुल अंसारी अब माफी मांग रहा है। सैफ ने इंस्टाग्राम पर लोगों के गुस्से को देखकर लिखा है कि ''''''''हम जो कमेंट किए थे, हम बहुत शर्मिंदा हैं। माफी मांगता हूं, कान पकड़कर। अब हम ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, माफ कर दीजिए सभी, प्लीज माफ कर दीजिए''''''''। यह कमेंट बुधवार से वायरल हो रहा है, लोग तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मुंबई के बेंगनबाड़ी में रहने वाले सैफ का गोरखपुर जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में पुराना घर भी है। धमकी देने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा से मंगलवार को पूछताछ की थी। मामा ने मुंबई स्थित सैफ का ठिकाना, मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारी दी। इसके बाद गोरखपुर से मुंबई पुलिस को आरोपी सैफ की लोकेशन और मोबाइल नंबर भेज दिया गया।
मुंबई की फातिमा की पोस्ट पर किया था कमेंट
मुंबई की फातिमा खान ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर में फातिमा को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को फातिमा के ही इंस्टाग्राम पोस्ट पर सैफ ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं भी मारूंगा योगी को। इसके बाद सैफ के धमकी वाले कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर वायस आफ हिंदूज अकाउंट से एक्स पर शेयर कर गोरखपुर पुलिस समेत कई अधिकारियों को कार्रवाई के लिए टैग कर दिया गया। गोरखपुर पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो आनन-फानन में जांच शुरू हुई।