फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 46.41 crore released for overbridge on railway line in Gorakhpur, Domingarh

बदल रहा है गोरखपुर: राजघाट के जाम का इंतजाम अब खत्म...ओवरब्रिज के लिए 46.41 करोड़ रुपये जारी

Thu, 02 Jan 2025 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 46.41 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू कराया जाएगा। राजघाट से शुरू हुए हाॅर्बर्ट बांध से माधोपुर बांध के बीच में डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन है। इस वजह से शहर के लोग माधोपुर बंधा होते हुए मानीराम की ओर नहीं जा पाते हैं।

विज्ञापन
Rs 46.41 crore released for overbridge on railway line in Gorakhpur, Domingarh
हाबर्ट बंधा फोरलेन पर पर रेलवे लाइन पर प्रस्तावित ओवरब्रिज से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजघाट के हाॅर्बर्ट बंधा होते हुए शहर के लोग माधोपुर बंधे से मानीराम की ओर आसानी से आ-जा सकेंगे। शासन की ओर से डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है। शासन ने फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए करीब 133 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 46.41 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू कराया जाएगा। राजघाट से शुरू हुए हाॅर्बर्ट बांध से माधोपुर बांध के बीच में डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन है। इस वजह से शहर के लोग माधोपुर बंधा होते हुए मानीराम की ओर नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन


पैदल और साइकिल सवार किसी तरह से ट्रैक पार कर लेते हैं। वाहन लेकर आने जाने के लिए सूर्यकुंड ओवरब्रिज पर जाना पड़ता है। माधोपुर बंधा से होते हुए महेसरा में सोनौली हाईवे तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। डोमिनगढ़ में ओवरब्रिज के निर्माण से टीपीनगर और नौसड़ जाने के लिए जहां एक नया विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोरखनाथ, राजेंद्र नगर सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों को लखनऊ जाने के लिए कालेसर जंगल कौड़िया फोरलेन की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। ओवरब्रिज के निर्माण से 70 से अधिक गांवों के लोगों के अलावा राप्ती और रोहिन के छोर पर बसे शहरियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि व्यय वित्त समिति की ओर से कुल 133 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसमें रेलवे के हिस्से में निर्माण के लिए 33.68 करोड़, भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा इत्यादि की रकम देने के लिए 20 करोड़ रुपये, यूटिलिटी शिफ्टिंग इत्यादि के लिए 7 करोड़ और पहुंच मार्ग बनाने में 71 करोड़ रुपये का खर्च का बजट शामिल किया गया है। परियोजना को शुरू कराने के लिए 46.41 करोड़ रुपये का बजट शासन ने जारी कर दिया है।


डोमिनगढ़ में ओवरब्रिज बनाने के संबंध में परियोजना तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसकी प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति मिल गई है। जल्द ही इस परियोजना के संबंध में आगे की कार्रवाई की शुरू की जाएगी: एके सिंह, परियोजना निदेशक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed