{"_id":"679d36f07275e06994073a67","slug":"gorakhpur-news-rs-40-lakh-embezzled-in-the-name-of-pathology-case-against-four-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-825565-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पैथोलॉजी के नाम पर हड़प लिए 40 लाख रुपये, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पैथोलॉजी के नाम पर हड़प लिए 40 लाख रुपये, चार पर केस
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
गोरखपुर। पैथोलॉजी का काम शुरू करने के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पीड़ित नंदानगर निवासी अनिल कुमार तिवारी के अनुसार, कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात दीवान बाजार निवासी सैयद अनवर कमाल से हुई थी। उसने पैथोलॉजी का काम शुरू करने की बात कही। इसके बाद समझौता किया गया। पहले कहा कि एक मशीन 40 लाख रुपये की आएगी। इसके लगने के बाद पैथोलॉजी सबसे अधिक हाईटेक होगी और व्यापार अच्छा चलेगा। बातों में आकर लोन लेकर और अपने पास जमा रकम जुटाकर 40 लाख रुपये दे दिएल लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी मशीन नहीं आई। रुपये वापस मांगने लगा तब वह अपने साथियों महबूब, इमरान, इंतखाप के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस में उसने केस दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।