फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 16.80 lakh duped on the pretext of investing in the share market

Gorakhpur News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर उड़ाए 16.80 लाख रुपये

Sat, 25 Oct 2025 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 16.80 lakh duped on the pretext of investing in the share market
पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन

बड़हलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर शुरु की जांच
बड़हलगंज। शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने युवक राहुल चौबे के करीब 16.80 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी दोनों आरोपियों हरिशंकर और राज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी राहुल चौबे ने बताया कि वह गोरखपुर में रहने के दौरान थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी हरिशंकर मिश्रा और उनके बेटे राज मिश्रा से मिले थे। दोनों ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पहले राहुल ने इन्कार किया, लेकिन पिता-पुत्र ने उधार देने के बहाने उनसे अलग-अलग तारीखों में कुल 16.80 लाख रुपये अपने बैंक खातों में मंगवा लिए। पीड़ित के अनुसार, इस लेनदेन को लेकर एक लिखित समझौता भी किया गया था। इसके बावजूद जब राहुल ने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। राहुल का आरोप है कि पिता-पुत्र ने अन्य लोगों से भी इसी तरह निवेश का झांसा देकर रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि राहुल चौबे की तहरीर पर हरिशंकर मिश्रा और उसके बेटे राज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed