फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Roads jammed due to encroachment... action will be taken, campaign will run

Gorakhpur News: सड़कों पर अतिक्रमण से जाम... होगी कार्रवाई, चलेगा अभियान

Thu, 16 Jan 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Roads jammed due to encroachment... action will be taken, campaign will run
मोहद्दीपुर में आरकेबीके एजेंसी और गोलघर काली मंदिर के पास गाड़ियों की हो रही मरम्मत
विज्ञापन

विजय चौक से सुमेर सागर रोड पर सड़क तक दुकानदारों का अतिक्रमण

गोरखपुर। शहर के प्रमुख चौराहों के पास अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। कहीं ठेले वाले तो कहीं पर गाड़ियों की रिपेयरिंग करने वालों का सड़क पर कब्जा है। नगर निगम अब अभियान चलाकर यह अतिक्रमण हटवाएगा ताकि सड़कों पर जाम न लगे।

गोलघर काली मंदिर के पास बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दुकानों के आगे कार खड़ी कर मैकेनिक काम करते दिखे। हालत यह थी की आधी सड़क ही चलने के लिए खाली रह गई थी। कुछ ही रोज पहले ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें हटवाया था लेकिन यहां दोबारा कब्जा हो गया। दूसरी तरफ चौराहे के पास ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाते नजर आए। इससे दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विजय चौक से सुमेर सागर रोड पर सड़क के दोनों तरफ दुकान के आगे बाइक मैकेनिक सर्विसिंग करते दिखे। इसी मार्ग पर थोड़ा आगे बढ़ने पर सड़क पर ही गाड़ियों की धुलाई की जा रही थी। जैसे ही एक कार बीच में फंसी पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सर्विसिंग कर रहे मिस्त्री ने बाइक किनारे हटाई तब जाकर गाड़ियां निकली सकीं।
विज्ञापन



000मोहद्दीपुर में गाड़ियों और ठेलों की भीड़

दोपहर तीन बजे के करीब आरकेबीके एजेंसी से मोहद्दीपुर रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर उनकी मरम्मत की जा रही थी। नहर रोड से आगे बढ़ने पर किनारे ठेले लगे दिखे। वहीं, दुकानों के आगे दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर लोग खरीदारी में व्यस्त दिखे। इससे सड़क पर चलने के लिए काफी कम जगह रह गई थी। पैड़लेगंज से देवरिया बाईपास की तरफ भी पुरानी गाड़ियां बिक्री के लिए सड़क के किनारे लगाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000कोट...

सड़कों को जाम से मुक्त करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम इस पर काम कर रही है। अब और बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने।

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed