फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Roads jammed again...carts kept crawling on Mohaddipur Road

Gorakhpur News: फिर जाम हुईं सड़कें...मोहद्दीपुर रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां

Thu, 14 Nov 2024 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Roads jammed again...carts kept crawling on Mohaddipur Road
गोरखपुर। रोडवेज की बसों चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़ा करने और उसके इर्दगिर्द ऑटो के मंडराने से भी सड़कों पर जाम लग जा रहा है। बुधवार को मोहद्दीपुर और पैड़लेगंज चौराहे के पास रोडवेज बसें खड़ी कर चालक सवारियां भरते रहे और उसके आगे-पीछे ऑटो वाले खड़ा हो गए। कुनराघाट से मोहद्दीपुर तक लंबा जाम लग गया। आधा किमी की दूरी तय करने में 20 मिनट तक का समय लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त सिपाहियों की ड्यूटी लगाकर मोर्चा संभाला तब जाकर शाम तक जाम कम हो सका।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहद्दीपुर, नहर रोड से लेकर चौराहे तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं। सहालक के चलते गाड़ियां की संख्या भी ज्यादा रही। जाम में खड़े होकर वाहन चालक हॉर्न बजाते रहे लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कार से जा रहे कुनराघाट के अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नहर रोड से मोहद्दीपुर चौराहे तक पहुंचने में 22 मिनट लग गए। एक बार सिग्नल खुला तो 50 मीटर आगे बढ़ने के बाद बंद हो गया। इस तरह चौराहे तक पहुंचने में तीन बार सिग्नल बंद हुआ। बाइक चालक तो किसी तरह निकलते रहे लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। यही हाल पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर वाली लेन का भी रहा। छात्रसंघ चौक से पैड़लेगंज वाली लेन में निर्माण कार्य की वजह से दोपहर से ही जाम लगना शुरू हो गया। जाम की वजह से सड़क पर गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन

--
छोटे पोल की वजह से जाम
कुनराघाट-मोहद्दीपुर रोड पर सड़क के किनारे लोहे के गर्डर गाड़े गए हैं। इसकी वजह से जगह होने के बावजूद गाड़ियां किनारे नहीं जा सकीं। वहीं, चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के पास सीवर का एक मेनहोल सड़क के लेवल से ऊपर है, जिसकी वजह से गाड़ियों को लोग दूरी बनाकर निकलते रहे। इसकी वजह से बायीं लेन बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिपाही बढ़े तो मिली राहत
सड़कें जाम होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से चौराहों पर अतिरिक्त सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। मोहद्दीपुर चौक पर टीएसआई रामवृक्ष यादव हाथ में डंडा लेकर रास्ता खाली कराते रहे। गाड़ियां अधिक होने से जाम की समसया बनी रही। देर शाम तक जाम कम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed