फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rifle theft case registered against former block pramukh turned out to be fake

Gorakhpur News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पर दर्ज राइफल चोरी का मामला निकला फर्जी

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rifle theft case registered against former block pramukh turned out to be fake
विवेचना निष्पादन के बाद वादी के खिलाफ 182 की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

सरदारनगर/चौरीचौरा। विकास खंड सरदानगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल पर राइफल चोरी का मामला फर्जी निकला है। 26 दिन पूर्व दर्ज केस में विवेचना के दौरान जानकारी होने पर वादी रमेश चंद जायसवाल के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित किया गया है।
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल के खिलाफ एक जून को वार्ड नंबर 11 मुंडेरा बाजार निवासी सर्राफा कारोबारी रमेश चंद जायसवाल ने केस दर्ज कराया था। विवेचना उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह कर रहे थे। करीब तीन सप्ताह तक चली जांच के बाद दर्ज केस झूठा पाया गया। पुलिस की जांच में मामला पारिवारिक विवाद का निकला। राइफल चोरी का केस वादी ने दर्ज कराया था। वह राइफल खरीदने और न ही चोरी का कोई साक्ष्य दे सका।
विज्ञापन

विवेचक ने न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित करते हुए वादी रमेश चंद जायसवाल के खिलाफ भादवि की धारा 182 की कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है। वहीं पीड़ित पक्ष पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल ने कहा कि डीजीपी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। आरोप लगाया कि सर्राफा कारोबारी रमेश चंद जायसवाल के ऊपर धोखाधड़ी के कई केस दर्ज है। पूर्व प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल और सर्राफा कारोबारी ईश्वर चंद जायसवाल दोनों भाई है और काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed