{"_id":"678961c4140a32d05205b3cf","slug":"gorakhpur-news-retired-inspectors-son-committed-suicide-marriage-was-to-take-place-in-june-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-812029-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेवानिवृत इंस्पेक्टर के बेटे ने की खुदकुशी, जून में होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेवानिवृत इंस्पेक्टर के बेटे ने की खुदकुशी, जून में होनी थी शादी
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में आरकेबीके के सामने रहता है परिवार, पुलिस कर रही छानबीन
19 जनवरी को युवक की होनी थी सगाई
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रहने वाले सेवानिवृत इंस्पेक्टर हरदेव प्रसाद के बेटे मनोज कुमार प्रभाकर (35) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तब परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर शाम पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई। फिलहाल उसने खुदकुशी क्यों की है, वजह सामने नहीं आई है। युवक की 19 जनवरी को सगाई और जून में शादी थी।
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी हरदेव प्रसाद यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर थे। वर्ष 2008 में सेवानिवृत होकर मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे। हरदेव प्रसाद के सात बच्चे हैं जिनमें चार बेटी और तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा मनोज कुमार प्रभाकर था।
बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि मनोज गाजियाबाद से एमबीए करने के बाद कुछ दिन तक एक कंपनी में शहर में ही काम कर रहा था। इधर, उसने नौकरी छोड़ दी थी, वह अपना व्यापार करने की तैयारी कर रहा था। 19 जनवरी को सगाई होने वाली थी और जून महीने में शादी प्रस्तावित थी। छोटा भाई मनोज कुमार प्रभाकर काफी मिलनसार था। उसने सगाई और शादी के लिए दो शूट भी खरीद लिए थे। बुधवार रात में बिना खाना खाए ही सोने चला गया।
विज्ञापन
0
खुदकुशी को लेकर परिवार हैरान
प्रमोद ने बताया कि मनोज की मौत से घर के सभी लोग हैरान हैं। समझ नहीं पा रहे हैं कि उसने खुदकुशी क्यों की है। सही से जांच कर वजह सामने आए इसके लिए पुलिस को उसका मोबाइल दे दिया गया है। इस संबंध में कैंट सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात साफ हो गई है। इसका कारण पता करने के लिए युवक के मोबाइल फोन की जांच की जाएगी।