फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Reshma left her place...Landlord said - used to have parties till late night

Gorakhpur News: रेशमा ने ठिकाने छोड़े...मकान मालिक बोले-देर रात तक करती थी पार्टियां

Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Reshma left her place...Landlord said - used to have parties till late night
महराजगंज-गोरखपुर के मकान खाली करने के बाद फोन भी बंद लिया रेशमा ने, बढ़ीं पुलिस की मुश्किलें
विज्ञापन


हुक्का बार में देह व्यापार का मामला



- आखिरी लोकेशन मिली थी प्रयागराज में, तब से तापता


गोरखपुर। किशोरियों को फंसा कर हुक्का बार में देह व्यापार के लिए ले जाने वाली रेशमा खान का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में रामगढ़ताल पुलिस रेशमा के आधार कार्ड के पते पर बीते दिनों महराजगंज पहुंची तो पता चला कि वह वहां किराए पर रहती थी और काफी पहले छोड़ चुकी है। उसके बाद बीआरडी मेडिकल काॅलेज के पास किराए पर रहने लगी। हुक्का बार में छापा और उसके संचालक की गिरफ्तारी के बाद वह यहां का भी कमरा खाली करके भाग चुकी है। मकान मालिक का कहना है कि रेशमा देर रात तक पार्टियां करती थीं। उसके तौर-तरीके सही नहीं थे।



उसका फोन स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन खोजने में परेशानी हो रही है। सर्विलांस की मदद से रेशमा की आखिरी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद से ही उसने मोबाइल बंद कर दिया। रामगढ़ताल इलाके की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने रेशमा के बारे में बताया था। पीड़िता ने बताया कि रेशमा उसे फंसाकर हुक्का बार ले जाती थी। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है।
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज स्थित जिस मकान में रेशमा रहती थी, पुलिस ने उसके मकान मालिक भी पूछताछ की। मकान मालिक ने बताया कि वह देर रात तक पार्टी करती थी। उसकी गतिविधियां और तरीके सही नहीं थे। उसे पहले ही मकान खाली करने के लिए कह दिया था। हुक्का बार में 10 जनवरी को शाहपुर पुलिस ने छापा मारा था। 14 जनवरी को अनिरूद्ध ओझा और अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान ही रेशमा कमरा खाली कर कहीं निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामगढ़ताल थाना पुलिस का कहना है कि जेल में बंद मुख्य आरोपी अनिरूद्ध ओझा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उससे रेशमा का मूल पता और अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। रेशमा की कुछ सहेलियों का नाम भी पता चला है। उनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल की जाएगी। सोशल मीडिया से भी रेशमा से जुड़े कुछ लोगों के नाम मिले हैं, जिनके नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है।



होटल मालिकों की संलिप्तता की जांच शुरू



अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल की जांच के बाद 30 जनवरी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि गीडा के चार और मोहद्दीपुर के एक होटल में भी देहव्यापार को धंधा चल रहा था। इसमें होटल मालिक की संलिप्तता की भी जांच पुलिस कर रही है। पांचों होटल के मालिकों से पुलिस ने बयान भी लिए हैं।



-----------------



इस तरह खुला भेद



शाहपुर स्थित हुक्का बार में तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जांच पड़ताल शुरू की तो देहव्यापार के धंधे का राज खुलने लगा। इस मामले में रेशमा का नाम सामने आया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सकी।




------------------



कोट-



रामगढ़ताल थाने के केस में रेशमा नाम की युवती वांछित है, उसकी तलाश चल रही है। पांच होटलों की भी जांच चल रही है। इनके मालिकों से भी पूछताछ की गई है। कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।



अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed