फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Report of tiger Kesari's death reached the forest minister

Gorakhpur News: वन मंत्री तक पहुंची बाघ केसरी की मौत की रिपोर्ट

Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Report of tiger Kesari's death reached the forest minister
रविवार की सुबह बाघ केसरी की हो गई थी मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। बाघ केसरी की मौत का मामला शासन तक पहुंच गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट वन मंत्री केपी मलिक को सौंप दी गई है। सोमवार को लखनऊ से आए प्रदेश के हेड ऑफ फॉरेस्ट सुनील चौधरी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा बेमुरी ने मंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी दी है।

पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत के बाद पूरा महकमा सकते में है। वह न तो पहले से बीमार था न ही उसे कोई दिक्कत थी। बाघ की मौत के बाद ही वन मंत्री ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी। इसके बाद आनन-फानन टीम सोमवार को चिड़ियाघर पहुंची थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में चिड़ियाघर ने यह जानकारी दी है कि बाघ के दिमाग में करीब 100 एमएल पानी भर गया था, जिसकी वजह से मौत हुई है। लेकिन यह पानी कैसे भरा और भरने से उसके स्वभाव में परिवर्तन क्यों नहीं हुआ जैसे सवालों का जवाब टीम नहीं दे सकी। हालांकि इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) मौत का सही वजह जानने के लिए सैंपल जांच के लिए ले गई है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण की जानकारी सीजेए (सेंट्रल जू अथॉरिटी) को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed