{"_id":"6712f73fa0468558300fe7b4","slug":"gorakhpur-news-remove-illegal-carts-from-the-boating-routewarning-of-action-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-720111-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन मार्ग से अवैध ठेले हटवाए...कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन मार्ग से अवैध ठेले हटवाए...कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने महंत दिग्विजयनाथ पार्क में फूड जोन में बने कियोस्क के आवंटियों को जल्द से जल्द दुकान खोलने को कहा है। चेताया कि यदि दुकान नहीं खोली गईं तो आवंटन निरस्त किया जाएगा। उधर, शुक्रवार को अभियान चलाकर नौकायन रोड पर बिना अनुमति लगाए गए ठेले हटवाए गए।
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में ताल बाजार के पास फूड जोन विकसित कर 100 से अधिक अस्थायी कियोस्क बनाए गए हैं। नौकायन पर ठेले एवं फूड वैन लगाने वालों को वहां दुकानें आवंटित की गई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से फूड जोन का लोकार्पण भी किया जा चुका है। लेकिन, प्राधिकरण की तमाम चेतावनी के बाद भी आवंटी दुकानें खोलने को राजी नहीं है। इस कारण नौकायन रोड पर अवैध रूप से दुकानें लग रही हैं। जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर पिछले दिनों नोटिस चस्पा कर दी गई है। यदि जल्द दुकानें नहीं खोली गईं तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाकर अवैध ठेले हटाए गए।