फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Relief after heavy rains... temperature rises by five degrees Celsius

Gorakhpur News: भारी बारिश के बाद मिली राहत...तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल

Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Relief after heavy rains... temperature rises by five degrees Celsius
गोरखपुर। दो दिन जोरदार बारिश के बाद रविवार का दिन राहत भरा रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की आशंका है।
विज्ञापन


गोरखपुर समेत आसपास जिलों में बृहस्पतिवार की शाम से मानसून सक्रिय है। इसके चलते तीन दिन से झमाझम बारिश होती रही। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर 268 मिली मीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अकेले शनिवार को 168 मिली बारिश हुई। तीन दिन झमाझम बारिश के बाद रविवार का दिन राहत भरा रहा। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 24 घंटे में 0.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की है। बारिश का दौर थमने के बाद तापमान भी बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रविवार को 24 घंटे में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बिहार तक बनी द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों तक फैली हुई है, जो अब कम चिह्नित हो गई है। इसके चलते दो-तीन दिनों तक दिन में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed