फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Relief: 40 trains will run in NER today

राहत : आज एनईआर में चलाई जाएंगी 40 ट्रेनें

Wed, 13 Nov 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Relief: 40 trains will run in NER today
गोरखपुर। छठ पूजा के बाद दिल्ली-मुंबई, पुणे आदि महानगरों को लौटने वालों के लिए बुधवार को एनईआर में 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें से 25 ट्रेनें एनईआर से आरंभ होंगी, जबकि 15 ट्रेनें दूसरे जोन की होंगी जो एनईआर होकर गुजरेंगी। गोरखपुर जंक्शन से छह स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अभी सप्ताह भर तक वापस जाने वालों की भीड़ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 259 पूजा विशेष ट्रेनों को 1,725 फेरों में चलाया जा रहा है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 25 स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं। इनमें से पांच उत्तराखंड, 12 यूपी और आठ बिहार प्रांत में चलेंगी। गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में गोरखपुर-वड़ोदरा, गोरखपुर-दहानू रोड, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, गोरखपुर-अमृतसर, गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल, गोरखपुर-पुणे स्पेशल हैं। इसके अलावा गोरखपुर आने वाली प्रमुख ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ-छपरा, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, छपरा-लखनऊ, नई दिल्ली-छपरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा, यशवंतपुर-छपरा, ग्वालियर-बरौनी, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी, दिल्ली-दरभंगा, सहरसा-सरहिंद, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की राह आसान होगी।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed