{"_id":"6720049a037ad8741a0a03e7","slug":"gorakhpur-news-recovered-money-online-by-pretending-to-be-inspector-of-crime-branch-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-730580-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर ऑनलाइन वसूले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर ऑनलाइन वसूले रुपये
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर जालसाज ने आठ हजार रुपये वसूल लिए। जालसाज ने गिरफ्तारी की धमकी देकर वसूली की है। पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के संकट मोचन नगर निवासी शख्स से जालसाजी हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक फोन आया और उसने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। उसने कहा कि तुम अश्लील वीडियो रोजाना देखते हो। तुम्हें पुलिस टीम गिरफ्तारी करने के लिए रवाना होने वाली है। बदनामी के डर से पुलिस को रोकने के लिए उसके बताए यूपीआई पर रुपये भेज दिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।