{"_id":"67b4e5997ed7f8601e01cd90","slug":"gorakhpur-news-rape-of-teenage-girl-in-ppganj-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-845695-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीपीगंज में किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीपीगंज में किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
घर के बगल में सुनसान झाड़ी में दिया वारदात को अंजाम
पीपीगंज। एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को झाड़ी में खींचकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रामुघाट निवासी आकाश कुमार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 13 वर्षीय किशोरी घर से किसी काम से निकली थी। आरोप है कि घर के पास की झाड़ी में आरोपी ने खींचकर दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामुघाट निवासी आकाश कुमार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार
पीपीगंज। पीपीगंज कस्बे में ननिहाल में आई किशोरी से रविवार के दोपहर में कबाड़ बीनने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया था। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज नगर पंचायत में ननिहाल आई 10 वर्षीय किशोरी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। उसी वार्ड के कबाड़ बीनने वाला 35 वर्षीय युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनसान घर में ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पीपीगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। ब्यूरो