फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ramgarhtal was once a bastion of filth and crime and today is a place for distributing happiness to families.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल कभी गंदगी-अपराध का गढ़ था और आज परिवारों को खुशियां बांटने का

Fri, 20 Sep 2024 05:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ramgarhtal was once a bastion of filth and crime and today is a place for distributing happiness to families.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेढ़ दशक पहले लोग गोरखपुर के नाम से डरते थे। सात वर्ष पूर्व तक भी गोरखपुर विकास से कोसों दूर था। रामगढ़ताल को गोरखपुर की गंदगी और अपराध का गढ़ माना जाता था। आज रामगढ़ताल परिवारों को मनोरंजन और खुशियां बांट रहा है। यहां लोग पूरा दिन बिताना चाहते हैं। पूरा गोरखपुर ही विकास की नई इबारत लिख रहा है..।
विज्ञापन




सीएम योगी बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ का उद्घाटन करने के बाद ताल की जेटी पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय परियोजना ग्रीनवुड अपार्टमेंट के सात आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस में रुकने वाले अतिथियों और मंत्रियों के लिए अलग से फोर्स लगानी पड़ती थी। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद हो चुका था तो यहां का बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार हो गया था। गोरखपुर के लोगों को दिनभर जाम में फंसना पड़ता था। उन्होंने बीते सात साल में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज गोरखपुर में फोर और सिक्सलेन की सड़कें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यहां का एयरपोर्ट देश के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। गोरखपुर में रेलवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी है। खाद कारखाना फिर से चालू हो चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का बेहतरीन केंद्र बन गया है तो गोरखपुर में अब एम्स भी संचालित है।



समारोह में सांसद रवि किशन, डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ला, जीडीए बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज, पवन त्रिपाठी, राधेश्याम श्रीवास्तव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





मृतप्राय था रामगढ़ताल, अब नई आभा से पर्यटकों को कर रहा आकर्षित



मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल कभी मृतप्राय हो चला था। जबकि आज 1800 एकड़ में फैली यह प्राकृतिक झील पर्यटकों को नई आभा के साथ आकर्षित कर रही है। यहां नए-नए होटल खुल रहे हैं। रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले ही शुरू हो गई थी। आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ हो गया है। अब प्राकृतिक झील के किनारे जलपान और भोजन करने का मन हुआ तो यह सुविधा गोरखपुर में ही उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा आधुनिक सोच के साथ विकास भी हो रहा है और यह विकास रोजगार का भी माध्यम बन रहा है।



सीएम ने ली चुटकी...रविकिशन रामगढ़ताल में लोगों को भोजन कराएं



सीएम योगी ने रामगढ़ताल में शुरू हुई सुविधाओं की चर्चा करते हुए सांसद रवि किशन से चुटकी भी की। बोले- मनाइए रवि किशन को बुद्धि आए और वह 150-200 लोगों को यहां भोजन कराएं। अब तो ऐसी सुविधा रामगढ़ताल पर उपलब्ध हो गई है। अब कोई बहाना भी नहीं चलेगा।



मुझे मुंबई से भी सुंदर लगता है गोरखपुर: रविकिशन



सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर पहले क्या था, यह किसी से छिपा नहीं है और अब क्या हो गया है, यह भी सभी लोग देख रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में मात्र सात साल में गोरखपुर में ऐतिहासिक विकास हुआ है। गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात सीएम योगी की प्रेरणा से ही मिली है। उन्होंने कहा-एक फिल्म स्टार होने के चलते मैं मुंबई से भी जुड़ा हूं, लेकिन अब मुझे गोरखपुर मुंबई से भी सुंदर लगता है।



2027 में मकर संक्रांति तक पूरा करा लें ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण: योगी



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीनवुड अपार्टमेंट के आवंटियों को शुभकामनाएं देते हुए जीडीए के अफसरों को निर्देशित किया कि अपार्टमेंट का निर्माण क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए समय से छह माह पूर्व पूरा करें। उन्होंने कहा कि जीडीए ने इसे जुलाई 2027 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन कोशिश होनी चाहिए कि 2027 में मकर संक्रांति के पूर्व ही निर्माण पूर्ण कर आवंटियों को सौंप दें, ताकि वे अपने आवास में मकर संक्रांति मना सकें और इसका प्रसाद अपने इस आवास में ग्रहण कर सकें।



सीएम ने कहा कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट अच्छे वातावरण में बन रहा है और यहां के फ्लैट्स की कीमतें कुछ ही सालों में कई गुना बढ़ जाएंगी। ग्रीनवुड अपार्टमेंट रामगढ़ताल के समीप 5.20 एकड़ में बनाया जा रहा है। 374.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आवासीय प्रोजेक्ट में थ्री बीएचके एचआईजी के 300 तथा फोर बीएचके एचआईजी के 179 फ्लैट्स बनेंगे। इस अपार्टमेंट का निर्माण जुलाई 2027 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है। इससे पूर्व कार्यक्रम में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और ग्रीनवुड अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



फोटो



फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ऊपरी तल से मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल का लिया नजारा



रामगढ़ताल की जेटी पर बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवेश द्वार पर फीता काटा और सभी स्टाॅफ को रेस्टोरेंट के शुभारंभ की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के सभी तलों पर भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और प्रसन्नता जताई। फ्लोटिंग के तृतीय तल ओपन एरिया में पहुंच कर रामगढ़ताल का नजारा लिया।



मुख्यमंत्री रामगढ़ताल में हो रहे वाटर स्पोर्ट्स देखकर काफी प्रसन्न हुए। रोइंग बोट प्लेयर्स को हाथ हिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने फ्लोटिंग के स्टाॅफ से उनके गृह जनपद और नौकरी के नये अवसर मिलने पर चर्चा की। इस दौरान फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को यहां दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर सूक्ष्म जलपान भी किया।




फाइव स्टार सुविधाओं वाला है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट



रामगढ़ताल में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फाइव स्टार सुविधाओं वाला है। जीडीए का दावा है कि यह उत्तर भारत का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 से 150 आगंतुक बैठ सकते हैं। ‘फ्लोट’ का संचालन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल बताते हैं कि ग्राउंड फ्लोर से पहले और दूसरे फ्लोर तक लिफ्ट की भी सुविधा है। ग्राउंड फ्लोर पर बने फूड कोर्ट में शुद्ध शाकाहारी लजीज व्यंजनों की लंबी श्रृंखला है। जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय अंदाज में पार्टी की जा सकेगी। दूसरा फ्लोर ओपन रूफटॉप का है, जहां खुले में बैठकर ताल का दीदार करने के साथ व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। पूरे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। इसके निर्माण पर दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और इसे इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग के मानकों के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed