फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Ramgarhtal Naya Savera Part Two will be ready in March

बदल रहा है गोरखपुर: मार्च में बनकर तैयार हो जाएगा रामगढ़ताल नया सवेरा पार्ट टू, घूमने को मिलेगी अतिरिक्त जगह

Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
सार

नया सवेरा के विस्तारीकरण से यहां आने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विस्तारीकरण के बाद चिड़ियाघर से रामगढ़ताल और नजदीक आ जाएगा। चिड़ियाघर आने वाले लोग रामगढ़ताल के किनारे घूम सकेंगे। इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Ramgarhtal Naya Savera Part Two will be ready in March
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल के किनारे नया सवेरा के विस्तारीकरण का लगभग 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कमिश्नर अनिल ढिंगरा ने शनिवार को इसका निरीक्षण कर अवशेष कार्य को भी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। मार्च में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे नया सवेरा करीब एक किलोमीटर लंबा है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे चिड़ियाघर तक विस्तारित (रामगढ़ताल नया सवेरा पार्ट टू) करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस चिड़ियाघर की तरफ करीब 700 मीटर और विस्तारित किया जा रहा है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत ताल के किनारे विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में पांच स्थानों पर चौड़ी सीढि़यां और गुंबद बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडलेगंज से नौकायन तक बने पांच व्यूइंग डेक (दर्शक दीर्घा) की तरह विस्तारीकरण वाले क्षेत्र में भी दो स्थानों पर दर्शक दीर्घा बनाई गई है। यहां नाला निर्माण के अलावा बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जा रहा है। पाथ-वे भी बनाया जा रहा है।


घूमने वालों को मिलेगी अतिरिक्त जगह
नया सवेरा के विस्तारीकरण से यहां आने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विस्तारीकरण के बाद चिड़ियाघर से रामगढ़ताल और नजदीक आ जाएगा। चिड़ियाघर आने वाले लोग रामगढ़ताल के किनारे घूम सकेंगे। इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कार्यदायी एजेंसी को अवशेष कार्य समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed