फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rakshith became the winner in CISCE UP Regional Chess Competition

Gorakhpur News: सीआईएससीई यूपी रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में रक्षित बने विजेता

Sun, 03 Aug 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rakshith became the winner in CISCE UP Regional Chess Competition
अंडर-14 आयुवर्ग में श्रेयांश श्रीवास्तव बने उप विजेता
विज्ञापन

गोरखपुर। सेंट जोसफ स्कूल, प्रयागराज में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित हुई सीआईएससीई यूपी रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में रक्षित शेखर विजेता बने। अंडर-14 आयु वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र रक्षित शेखर द्विवेदी ने सात चक्रों के मैच में अपराजित रहते हुए सात अंक बनाकर बाजी मारी। वहीं इसी विद्यालय के श्रेयांश श्रीवास्तव ने चार मैचों में जीत और तीन में ड्राॅ खेलकर 5.5 अंक बनाकर कर उपविजेता बने। दोनों खिलाड़ी ने बंगलूरू में आयोजित होने वाली सीआईएससीई की नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षित शेखर द्विवेदी ने कानपुर के अविरल श्रीवास्तव, अर्नव गुप्ता, लखनऊ के सक्षम श्रीवास्तव, प्रनव रस्तोगी, प्रयागराज के मोहम्मद इस्माइल सिद्धिकी, गाजियाबाद के अग्रम और आगरा के श्लोक जैन को पराजित किया। वहीं उपविजेता बने श्रेयांश श्रीवास्तव ने लखनऊ के अर्नव यादव, मेरठ के शाश्वत त्यागी, कानपुर के अर्नव गुप्ता और वाराणसी के शिवम राज पंडित पर जीत दर्ज की। वाराणसी के ओमजी सिंह, कानपुर के दक्ष सुराना और ओजस सिन्हा से ड्राॅ खेला। दोनों ही खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के सैयद नौशाद अली सब्जपोश, संघ के संरक्षक पुष्पदंत जैन, सृंजय मिश्र, सीआईएससीई के खेल संयोजक डेविड सिरिल, मान्धाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, नितेश श्रीवास्तव, विनय जायसवाल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed