फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rajesh Tiwari had made his mark through student union politics

Gorakhpur News: छात्रसंघ राजनीति से राजेश तिवारी ने बनाई थी अपनी पहचान

Fri, 21 Mar 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rajesh Tiwari had made his mark through student union politics
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए राजेश तिवारी
विज्ञापन

गोरखपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए राजेश तिवारी साढ़े तीन दशक से संगठन से जुड़े हैं। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री पद से राजनीति शुरू करके वह कांग्रेस संगठन में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनके सामने संगठन की एकता और मजबूती सबसे बड़ी चुनौती होगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दावेदारों का लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर साक्षात्कार कराया गया था। तब दावेदारों से संगठन में उनकी सक्रियता से संबंधित कई सवाल भी किए गए थे। बृहस्पतिवार को जारी सूची में राजेश तिवारी को जिलाध्यक्ष और रवि प्रताप निषाद को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। नए जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ व नए साथियों को एक साथ लेकर चलने व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

इनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पीसीसी सदस्य आलोक शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, संजय सिंह, नवीन सिन्हा गोरख लाल श्रीवास्तव, जय नारायण शुक्ल, विनोद पांडेय एडवोकेट आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महानगर अध्यक्ष का नाम सुन चौंक गए कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष बने राजेश तिवारी को तो वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा आम कार्यकर्ता भी पहचानते हैं, लेकिन महानगर अध्यक्ष बनाए गए रवि प्रताप निषाद का नाम सुनकर सब चौंक गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि हमने अपने पूरे कार्यकाल में रवि प्रताप निषाद को किसी आंदोलन या कार्यक्रम में नहीं देखा। वहीं, नए जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि रवि के बारे में सुना है, लेकिन उनसे अभी हमारी बातचीत नहीं है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि उनके समेत सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध करेंगे कि महानगर अध्यक्ष पद के फैसले पर फिर से विचार करें। यह चयन कार्यकर्ताओं के हित में नहीं है।

--
संगठन का फैसला स्वीकार
निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने जो फैसला लिया है, वह सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार है। हमने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। कार्यकर्ता के तौर पर नए पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करती रहूंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed