{"_id":"685314fd322dcd53e60f3721","slug":"gorakhpur-news-rajendra-murder-case-the-three-sons-and-the-family-were-questioned-for-four-hours-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-974949-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र हत्याकांड : तीनों बेटों व परिवार से चार घंटे तक चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र हत्याकांड : तीनों बेटों व परिवार से चार घंटे तक चली पूछताछ
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच, एसओजी और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की जांच
सीओ के नेतृत्व में राजेंद्र के परिजनों से चली पूछताछ
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी गांव में राजेंद्र यादव (65) की हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने परिजनों से लगातार चार घंटे तक पूछताछ की। परिवार के एक-एक सदस्य को बारी-बारी बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि शीघ्र हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
राजेंद्र यादव हत्याकांड की जांच के लिए बुधवार को भी क्राइम ब्रांच, एसओजी व पुलिस के साथ सीओ गांव में जमे रहे। साथ ही घटना स्थल की जांच की। इस दौरान सीओ अनुराग सिंह के नेतृत्व में राजेंद्र के परिजनों से लगातार चार घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस ने राजेंद्र के तीनों पुत्रों दिनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव पूछताछ की। साथ ही राजेंद्र की पत्नी व अन्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने अलग-अलग लगभग चार घंटे तक पूछताछ की लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ कर घटना का खुलासा करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके अलावे सर्विलांस टीम का भी सहारा ले रही है। सीओ ने एक से दो दिन के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात घर पास धान की नर्सरी की रखवाली के लिए चारपाई पर सो रहे राजेंद्र यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के मझले पुत्र धर्मेंद्र यादव ने पड़ोसी समेत दस नामजद व चार अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। सच्चाई सामने आते ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।