धनतेरस के अवसर पर शनिवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लोगों ने परंपरा और आस्था के साथ जमकर खरीदारी की, जिससे शहर में करीब दो हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। चाहे सराफा बाजार हो, ऑटोमोबाइल शोरूम या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, हर जगह ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Gorakhpur News: धनतेरस पर धनवर्षा... दो हजार करोड़ का हुआ कारोबार- लोगों ने की जमकर खरीदारी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:33 AM IST
सार
शनिवार को धनतेरस पड़ने की वजह से लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग्स कीं और शुक्रवार को डिलीवरी ली। वहीं, रविवार को भी कई ग्राहकों को वाहनों की डिलीवरी होगी। इस बार इलेक्टि्रक वाहनों की मांग भी ज्यादा रही। इस बार सभी शो-रूम मिलाकर धनतेरस पर दो हजार चार पहिया तो चार हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री व कुल व्यापार 250 करोड़ की होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन