फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police Save womans life within six minutes after meta suicide alert in gaorakhpur

मेटा के अलर्ट पर एक्शन: गोरखपुर में छह मिनट में पहुंची पुलिस, फंदे से उतारकर बचाई महिला की जान

Mon, 12 Oct 2026 10:34 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 12 Oct 2026 10:34 PM IST
सार

पुलिस ने परिजनों को इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताया और उन्हें साथ लेकर कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा आधा खुला था। अंदर महिला गले में फंदा कसने की स्थिति में थी और हाथ-पैर हिला रही थी।

विज्ञापन
police Save womans life within six minutes after meta suicide alert in gaorakhpur
META - फोटो : META

विस्तार

गोरखपुर में पति से झगड़े के बाद मानसिक तनाव में आई 24 वर्षीय युवती ने रविवार रात आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मेटा कंपनी की ओर से पुलिस मुख्यालय लखनऊ को इसकी सूचना मिली तो गोरखपुर पुलिस को अलर्ट किया गया। खोराबार पुलिस ने महज छह मिनट के भीतर महिला के घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिसकर्मियों ने महिला के गले से फंदा निकाला और परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार दिया। बाद में युवती की काउंसिलिंग भी की गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर की रात महिला ने छत के पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उसने लिखा था कि ''मां-पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी।'' रात 10:16 बजे मेटा कंपनी की ओर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट मिला। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया सेंटर ने उपलब्ध मोबाइल नंबर के आधार पर महिला की लोकेशन पता कर गोरखपुर पुलिस को जानकारी दी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह, एसआई शुभम शर्मा, कांस्टेबल मुकेश और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह छह मिनट के भीतर महिला के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


पति से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आ गई थी महिला
पुलिस ने परिजनों को इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताया और उन्हें साथ लेकर कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा आधा खुला था। अंदर महिला गले में फंदा कसने की स्थिति में थी और हाथ-पैर हिला रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसके गले से फंदा निकाला और परिजनों की सहायता से नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार किया। सामान्य स्थिति में आने पर महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह मानसिक तनाव में आ गई थी। इसी कारण उसके मन में आत्मघाती विचार आए। पुलिस की काउंसिलिंग के बाद उसने भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट से अब तक 4011 लोगों की बचाई जान
उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से व्यवस्था लागू है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर कंपनी ई-मेल और फोन के माध्यम से पुलिस को अलर्ट भेजती है। पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2026 के बीच ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई कर 4011 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को एसकेओच अवार्ड-2025 और द इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्ड्स-2026 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed