{"_id":"67cb4db844f99050d706c9b0","slug":"gorakhpur-news-railways-three-holi-special-trains-will-run-through-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-863455-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर रेलवे : होली में घर आने-जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, गोरखपुर से होकर चलेंगी 3 होली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर रेलवे : होली में घर आने-जाने वालों को नहीं होगी परेशानी, गोरखपुर से होकर चलेंगी 3 होली स्पेशल ट्रेनें
Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
सार
छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को छपरा से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी और पडरौना के रास्ते गोरखपुर होते हुए रात में 8.55 बजे ऊधमपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, उधमपुर से यह विशेष गाड़ी 12 मार्च से दो अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
होली पर स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन होली स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा विशेष गाड़ी, लालकुआं-गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी और गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को छपरा से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी और पडरौना के रास्ते गोरखपुर होते हुए रात में 8.55 बजे ऊधमपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, उधमपुर से यह विशेष गाड़ी 12 मार्च से दो अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और कोलकाता से 15 से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से कप्तानगंज, पडरौना के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
कोलकाता-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15 से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके अलावा जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से छह से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और गोरखपुर से सात से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।