फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway workers angry over the duty of private AC mechanic in train, protested

Gorakhpur News: ट्रेन में प्राइवेट एसी मैकेनिक की ड्यूटी पर भड़के रेलकर्मी, विरोध जताया

Mon, 08 Sep 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway workers angry over the duty of private AC mechanic in train, protested
ट्रेन में प्राइवेट एसी मैकेनिक की ड्यूटी लगने पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी
चौरीचौरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस से उतारे गए प्राइवेटकर्मी, रेलवे स्टॉफ की लगी ड्यूटी
विज्ञापन


गोरखपुर। ट्रेनों में प्राइवेट एसी मैकेनिक की ड्यूटी लगाने से नाराज रेलकर्मियों ने शनिवार रात और रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने दो ट्रेनों में पहुंचकर प्राइवेट कर्मियों को उतारने का दबाव बनाकर हंगामा किया। सूचना पाकर स्टेशन डायरेक्टर, डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर और आरपीएफ इंस्पेक्टर पहुंच गए। प्राइवेट कर्मियों की जगह रेलकर्मियों को ट्रेन से रवाना किया गया।



रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग ने प्राइवेट एसी मैकेनिक को रखने का टेंडर दे दिया है। शनिवार रात चौरीचौरा एक्स्प्रेस में तीन प्राइवेट कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसकी सूचना पाते ही पीआरकेएस के पदाधिकारी व रेलकर्मी स्टेशन पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। महामंंत्री विनोद राय का कहना था कि प्राइवेट कर्मचारी पूरी तरह से नए व अनट्रेंड हैं। इन्हें एसी कोच का अनुभव नहीं है। इनके साथ एक रेलकर्मी को भेजा जा रहा है। अगर कोई दिक्कत होती है तो जवाबदेही रेलकर्मी की होगी, उन्हें दंडित किया जाएगा। उनका कहना था कि प्राइवेट कर्मचारी के साथ रेलवे स्टॉफ को न भेजा जाए। इसके बाद प्राइवेट कर्मियों की ड्यूटी रद कर दी गई। इसी बीच रविवार सुबह भी कोलकाता जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस में प्राइवेट एसी मैकेनिक को भेजा जा रहा था जिसका विरोध रेलकर्मियों ने किया। पीआरकेएस महामंत्री विनोद राय ने कहा कि अगर अधिकारियों ने मनमानी को तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed