{"_id":"675f2f3603e3bcbbf306fcd4","slug":"gorakhpur-news-railway-worker-grabbed-rs-5-lakh-on-the-pretext-of-job-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-778689-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: 'साहब से हैं करीबी संबंध'...रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ठगे 5 लाख रुपये- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: 'साहब से हैं करीबी संबंध'...रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ठगे 5 लाख रुपये- केस दर्ज
Mon, 16 Dec 2024 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत मुकेश मेहरोत्रा के सरकारी बंगले पर पीड़ित को बुलाकर उनके चपरासी मनीष यादव ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। खुद को साहब का खास बताकर चपरासी ने बेलीपार के महावीर छपरा निवासी विनोद कुमार को बुलाया और बातचीत की। दिनभर बंगले पर बैठाने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
विज्ञापन
विनोद रेलवे में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। विनोद की तहरीर पर शनिवार को कैंट थाने में आरोपी चपरासी मनीष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान मनीष यादव से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
मनीष ने उसे झांसा दिया कि वह कई लोगों से पांच-पांच लाख रुपये लेकर चतुर्थ श्रेणी खलासी के पद पर नौकरी दिला चुका है। इसके बाद मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा के बंगले पर ले गया और कहा कि यहीं नौकरी करते हैं। साहब उस पर विश्वास करते हैं। उसे निश्चित रूप से नौकरी दिला देंगे।
विज्ञापन
मां के जेवर और जमीन बंधक रखकर दिए रुपये
विनोद ने पुलिस को बताया कि मां के जेवर बेच और जमीन बंधक रखकर पांच लाख रुपये मनीष यादव को 10 मई को दिए। इसके बाद मनीष यादव ने कहा कि साहब से बात हो गई है। वह अपना मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो दे दे, जिससे नौकरी की प्रक्रिया चालू हो जाए।
एक दिन बंगले पर बुलाया और सभी दस्तावेज लेने के बाद एक नियुक्ति पत्र दे दिया। बताया गया कि एक अक्तूबर 2024 को नियुक्ति पत्र लेकर मुख्य संरक्षा अधिकारी के कार्यालय में जॉइन करना है। वहां जाने के बाद जालसाजी की जानकारी हो सकी।