फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway security increased in Gorakhpur in view of Bihar elections.

Gorakhpur News: बिहार चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर में रेलवे सुरक्षा बढ़ाई गई

Fri, 31 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway security increased in Gorakhpur in view of Bihar elections.
जीआरपी ने सीमावर्ती मार्गों पर अस्थायी चौकियां स्थापित की, ट्रेनों और पार्सल की गहन जांच जारी
विज्ञापन

गोरखपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोरखपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह अलर्ट पर है। चुनावी माहौल में सीमावर्ती रेलवे मार्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। ताकि हर आने-जाने वाली ट्रेन, यात्री और पार्सल की गहन जांच सुनिश्चित की जा सके।
एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि गोरखपुर-बिहार रेल मार्ग पर पनियहवा, सुरेमनपुर, बनकटा, दुल्लापुर, मोहम्मदाबाद, बढ़नी और बलरामपुर स्टेशनों पर अस्थायी चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर 24 घंटे जीआरपी जवान तैनात रहेंगे और वे ट्रेनों में सवार होकर संदिग्धों की सतत निगरानी करेंगे। चुनाव अवधि के दौरान बिहार से सटे इन मार्गों पर शराब, अवैध नकदी और हथियारों की तस्करी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

हर प्लेटफॉर्म पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से संदिग्धों की जांच की जा रही है। अस्थायी चौकियों से आने-जाने वाली ट्रेनों की हर गतिविधि की जानकारी कंट्रोल रूम को लगातार दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह कदम न केवल चुनावी सुरक्षा के लिए बल्कि आम यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रेलवे ने बताया कि इस दौरान जीआरपी जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, ट्रेनों में पैसेंजर्स की जांच के साथ-साथ उनके सामान की भी सघन तलाशी की जा रही है। गोरखपुर रेलवे क्षेत्र में यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान कोई भी अवैध गतिविधि या अपराध न हो और सभी यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed