{"_id":"679d351a1729b8b2dd083732","slug":"gorakhpur-news-railway-board-approves-survey-for-nakaha-badhani-gonda-double-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-826282-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नकहा-बढ़नी-गोंडा डबल लाइन के लिए सर्वे को रेलवे बोर्ड की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नकहा-बढ़नी-गोंडा डबल लाइन के लिए सर्वे को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
विज्ञापन
4.3 करोड़ का बजट स्वीकृत, आनंदनगर होकर जाएगी लाइन, अब होगा ड्रोन सर्वे
गोरखपुर। नकहा-बढ़नी-गोंडा (215 किलोमीटर) रेलवे ट्रैक को डबल लाइन करने के लिए रेलवे बोर्ड ने सर्वे की मंजूरी दे दी है। आनंदनगर होकर जाने वाली यह रेल लाइन तीन जिलों गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर से होकर गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के प्रस्ताव पर बोर्ड ने मुहर लगाते हुए 4.3 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया है।
वर्तमान में इस रूट पर 12 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं। इसमें गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गोमतीनगर इंटरसिटी प्रमुख हैं। सिंगल ट्रैक होने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का लोड और नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले दिनों इस रूट पर ट्रेनों के बढ़ते लोड को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नकहा-बढ़नी-गोंडा तक डबल लाइन किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। अब रेल प्रशासन इस रूट पर ड्रोन सर्वे कराएगा। डबल लाइन हो जाने से ट्रेनों का संचलन और आसान हो जाएगा। यात्री ट्रेनों के साथ ही माल गाड़ियों के संचलन की भी राह आसान हो जाएगी।
मथुरा-कासगंज डबल लाइन का भी होगा सर्वे
रेलवे बोर्ड ने मथुरा-कासगंज डबल लाइन बिछाने के लिए सर्वे को स्वीकृति दी है। यह लाइन 105 किमी लंबी है और इस पर सर्वे में 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डबल लाइन होने से इस रूट पर भी ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
कोट
गोंडा से नकहा जंगल (गोरखपुर) वाया आनंदनगर एवं बढ़नी तथा मथुरा से कासगंज के मध्य दोहरीकरण के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन दोनों परियोजनाओं का सर्वे कर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाया जाएगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर