{"_id":"6891157c7775af929b064f17","slug":"gorakhpur-news-raid-was-conducted-in-rapti-nagar-mart-and-four-shops-in-khajni-10-samples-were-taken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1026567-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्तीनगर के मार्ट और खजनी में चार दुकानों में छापा मारा, 10 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्तीनगर के मार्ट और खजनी में चार दुकानों में छापा मारा, 10 नमूने लिए
विज्ञापन
दुकानों से खाद्य पदार्थों का नमूना भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षाबंधन से पहले शुरू की दुकानों की जांच
गोरखपुर। रक्षाबंधन में मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की होने वाली खपत को देखते हुए अभी से धंधेबाजों ने जमा करना शुरू कर दिया है। लड्डू व अन्य मिठाइयां बनाकर स्टोर की जाने लगी हैं। इसकी जानकारी होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को शहर के राप्तीनगर इलाके में स्थित एक मार्ट व खजनी इलाके की चार दुकानों पर छापा मारकर कुल 10 नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर शहर के राप्तीनगर स्थित मार्ट डीके रिटेल प्राइवेट लिमिटेड की जांच की गई। यहां से सुहाना ब्रांड के सुपर गरम मसाला का नमूना लिया गया। इसके अलावा काली मिर्च, देसी चाउमिन (यू ब्रांड) और वेकफिल्ड ब्रांड के फालूदा का सैंपल भी भरा गया। चारों नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। इसके अलावा खजनी क्षेत्र के एकडंगा स्थित मिल्क प्रोड्यूसर यूनिट से मिश्रित दूध, ग्रीन गार्डर रेस्टोरेंट से पनीर, यादव कुल्फी से दही, कुल्फी व पनीर और कुमार कुल्फी से भी नमूना लिया गया।