फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Raid: Ice cream factory also found locked, team stood for one and a half hour

Gorakhpur News: छापाः आइसक्रीम फैक्टरी ताला भी बंद मिला, डेढ़ घंटे खड़ी रही टीम

Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Raid: Ice cream factory also found locked, team stood for one and a half hour
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गेट पर ही चस्पा किया नोटिस, लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन


गीता प्रेस के पास निजामपुर मोहल्ले में गई थी टीम

गोरखपुर। गीता प्रेस के पास एक आइसक्रीम फैक्टरी में शुक्रवार को छापा मारने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को फिर गेट पर ताला बंद होने के चलते करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। फैक्टरी मालिक का बेटा चाबी लेने गया लेकिन लौटकर नहीं आया। इसके बाद गेट पर ही नोटिस चस्पा कर अफसर लौट आए। यहां आइसक्रीम में मिलावट की सूचना पर टीम जांच करने गई थी। फैक्टरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।



एक दिन पहले ही दुर्गाबाड़ी इलाके की सेवई फैक्टरी की जांच करने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गेट पर ताला बंद होने के बाद लौटना पड़ा था। शुक्रवार को निजामपुर मोहल्ले में यही कहानी दोहराई गई।
विज्ञापन




खाद्य सामग्री उत्पाद की फैक्टरी चलाने वाले कारोबारी खाद्य सुरक्षा विभाग से अपने उत्पाद की जांच नहीं कराना चाहते। वजह यह कि जांच में फैक्टरियों में चल रहे मिलावट के खेल का बार-बार खुलासा हो रहा है। कुनराघाट से लेकर सहजनवां तक कई फैक्टरियों में खराब सामान व हानिकारक केमिकल से खाद्य सामग्री पकड़ी भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को खबर लगी थी कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर इलाके में गीता प्रेस के नजदीक रेशमा खान की आइसक्रीम फैक्टरी में मिलावट होती है। आइसक्रीम बनाने में भी केमिकल व अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन शुक्रवार दोपहर में जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्टरी गेट पर पहुंची तो वहां ताला लगा था। छानबीन करने पर एक युवक मिला, जो फैक्टरी मालिक का बेटा बताया गया। उसने बताया कि गेट की चाबी उसके पिता लेकर गए हैं। युवक चाबी लेने गया तो फिर लौटकर नहीं आया। करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद टीम ने फैक्टरी मालिक रेशमा खान से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी जब फैक्टरी का गेट नहीं खुला तो टीम लौट आई।



---

सेवई फैक्टरी के मालिक ने नहीं रखा पक्ष



बृहस्पतिवार को दुर्गाबाड़ी इलाके की जिस सेवई फैक्टरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा था, उसके मालिक ने शुक्रवार को अफसरों से मिलने का प्रयास किया, लेकिन अपना पक्ष नहीं रखा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर अब इस फैक्टरी की विधिवत जांच और गेट से लेकर मशीन के पास और स्टोर तक सीसीटीवी कैमरा लगवाने के बाद ही लाइसेंस बहाल करने की बात कह रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी का अगले सप्ताह निरीक्षण होने के बाद ही लाइसेंस बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।


--



वर्जन

आइसक्रीम फैक्टरी में मिलावट की सूचना पर टीम गई थी, लेकिन मालिक व उनके घरवालों ने मिलीभगत कर गेट पर ताला बंद कर दिया। गायब भी हो गए। ऐसा लगा कि ये जानबूझकर फैक्टरी का निरीक्षण नहीं होने देना चाहते। इसलिए लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस गेट पर चस्पा करा दिया गया है। दुर्गाबाड़ी के सेवई फैक्टरी मालिक की तरफ से अभी अपना पक्ष नहीं रखा गया है। उनकी फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरा लगने पर ही लाइसेंस बहाल होगा।



- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed