{"_id":"68531427c70509e2aa0ecd6f","slug":"gorakhpur-news-raid-conducted-in-search-of-subsidized-urea-in-factories-samples-taken-from-two-places-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-975272-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फैक्टरियों में अनुदानित यूरिया की तलाश में छापा मारा, दो जगह से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फैक्टरियों में अनुदानित यूरिया की तलाश में छापा मारा, दो जगह से लिए नमूने
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की विभिन्न फैक्टरियों में बुधवार को कृषि विभाग की तरफ से छापा मारकर जांच की गई कि कहीं किसानों को सरकारी अनुदान पर मिलने वाले यूरिया का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है। इस दौरान दो फैक्टरियों से यूरिया के नमूने लिए गए। अन्य सभी को निर्देश दिए गए कि वे किसानों के लिए अनुदान पर मिलने वाले यूरिया का प्रयोग अपनी फैक्टरी में न करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के समस्त औद्योगिक संस्था जैसे पेंट्स, वार्निश, प्रिंटिंग इंक, पशु आहार, प्लाईवुड, लैमिनवोर्ड, पार्टिकल बोर्ड, पोल्ट्री आहार आदि का उत्पादन करने वाली फैक्टरियों की जांच की गई। इस दौरान फैक्टरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि जिन भी उत्पाद में यूरिया का प्रयोग किया जाता है, उसमें अनुदानित यूरिया का प्रयोग कदापि न करें। जांच में उनके द्वारा अनुदानित यूरिया का प्रयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दो फैक्टरियों में उपलब्ध टेक्निकल ग्रेड यूरिया से 02 नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।