फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Raid conducted in Chitrakoot and Ghantaghar in search of accused Rosie and Shabnam

समूह लोन प्रकरण : आरोपी रोजी व शबनम की तलाश में जुटी पुलिस- पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर की ठगी

Wed, 09 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 01:03 AM IST
सार

समूह लोन प्रकरण में मोती, आयशा, साधना मौर्या, राजकुमारी देवी, अभय तिवारी, आशुतोष दुबे, संजय गिरि, जय कुमार, वारिश अंसारी, मालती देवी, अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। एक आरोपी संगम गौड़ ने कोर्ट से स्टे ले लिया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Raid conducted in Chitrakoot and Ghantaghar in search of accused Rosie and Shabnam
लोन निगल रहा समूह के सदस्यों की जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोला (गोरखपुर)। पति का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर लोन माफ कराने की आरोपी रोजी व शबनम की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। आरोपी दोनों सगी बहनों की तलाश में पुलिस ने चित्रकूट व शहर के घंटाघर में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिलीं। इधर, आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक व अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट में स्टे के लिए अर्जी दी है।

विज्ञापन


पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए घर से लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गोला बाजार में स्थित भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड इंडसंड बैंक (माइक्रो फाइनेंस बैंक) की शाखा में हुए समूह लोन प्रकरण का सरगना तत्कालीन शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार है। उसके विरुद्ध 28 अक्तूबर 2023 को गबन और धोखाधड़ी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

विज्ञापन

आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन प्रबंधक बृजेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैक के ऋण व बीमा धारकों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मृत दिखाकर धोखाधड़ी की है। आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने 11 सेंटर के 19 सदस्यों से कुल 8 लाख 85 हजार 919 रुपये का गबन किया था। 

पुलिस ने बृजेश कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह, गौतम कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार शर्मा की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। वहीं पति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर लोन माफ कराकर रकम हड़पने की आरोपी रोजी व शबनम की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रोजी व शबनम एक-दूसरे के संपर्क में
सूत्रों के अनुसार, पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लोन माफ कराने की आरोपी रोजी व शबनम एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हाल ही में वह एक रिश्तेदार की शादी में गोरखपुर में शामिल हुई थीं। लेकिन, पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। उनका ठिकाना कभी बस्ती, मिर्जापुर तो कभी गोरखपुर में मिल रहा है।

इससे पहले शबनम का लोकेशन गुजरात में मिला था। उसने पहले गोलू नाम के युवक से फिर रोहित ड्राइवर से शादी कर ली है, लेकिन वह फोन नहीं उठाती है। वहीं सूत्रों के अनुसार, रोजी गोरखपुर के घंटाघर में रह रही है। उसका रिश्तेदार रेलवे में कर्मचारी है, उन्हीं के पास रह रही है।
विज्ञापन

उसका लोकेशन चित्रकूट में मिलने पर पुलिस ने वहां पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आई। तीसरी महिला आरोपी रेखा भी किसी अन्य पुरुष के साथ भाग गई है। पुलिस तीनों आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर उनकी गिरफ्तारी के फिराक में है।

इन आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
समूह लोन प्रकरण में मोती, आयशा, साधना मौर्या, राजकुमारी देवी, अभय तिवारी, आशुतोष दुबे, संजय गिरि, जय कुमार, वारिश अंसारी, मालती देवी, अरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। एक आरोपी संगम गौड़ ने कोर्ट से स्टे ले लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। लोकेशन मिलने पर टीम भेजी जाती है लेकिन आरोपी वहां नहीं मिलते है। वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहे है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा: अंजुल चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed