फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Purse along with necklace and cash stolen from party lawn, case registered

Gorakhpur News: पार्टी लॉन से हार और नकदी सहित पर्स चोरी, केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Purse along with necklace and cash stolen from party lawn, case registered
चौरीचौरा थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
विज्ञापन

सरदार नगर। खोराबार क्षेत्र के तरकुलहा में मुंडन संस्कार में आये एक परिवार की महिला का पर्स चोरी हो गया। परिजनों ने बताया कि पर्स में 70 हजार का हार और 35 हजार रुपये नकद थे। चौरीचौरा थाने में खोराबार के सनहा निवासी विनय कुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

विनय कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को तरकुलहा में अपने बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवांश पैलेस पार्टी लॉन बुक किया था। लॉन के एक कमरे से मेरी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में कीमती हार और नकद रुपये थे। काफी खोजबीन के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो उसमें एक युवक पर्स लेकर जाता हुआ दिख रहा है। हर जगह वह कैमरे से अपना चेहरा छिपाते हुए सीढ़ी के रास्ते छत पर चला गया। इसके बाद वह नीचे वापस नहीं आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना में पार्टी लॉन के मालिक की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed