फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Procession of Lord Jhulelal taken out, devotees danced on dandiya

Gorakhpur News: भगवान झूलेलाल की निकाली शोभायात्रा, डांडिया पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Procession of Lord Jhulelal taken out, devotees danced on dandiya
श्री श्री झूलेलाल महोत्सव 2025 के अवसर पर गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर से निकले गए शोभा यात्रा म
गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर से निकली झांकी, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन


भगवान झूलेलाल की प्रतिमा हुई विसर्जित

गोरखपुर। सोमवार को सिंधी समाज के लोगों ने झूलेलाल महोत्सव मनाया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर से निकली। ‘आयो लाल झूलेलाल’ की गूंज शोभायात्रा में गूंजायमान रही। सिंधी समाज के लोगों ने शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य भी किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा राजघाट पहुंची, जहां प्रतिमा विसर्जन किया गया।

बता दें कि, गोरखनाथ स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमाओं के साथ निकली शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से निकलकर प्रमुख मार्गों से होते हुए गोलघर पहुंची, जहां भक्तों ने भगवान झूलेलाल का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

अंत में राजघाट राप्ती नदी के तट पर यात्रा संपन्न हुई। भगवान झूलेलाल की प्रतिमा और कलश का विसर्जन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सुबह पूजा-अर्चना और हवन से हुआ। झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ, लक्ष्मी सत्संग भवन, जटाशंकर और शहर के अन्य स्थलों पर भी पूजा एवं आरती हुई। शाम को निकली शोभायात्रा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में पुलवामा शहीदों और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान झूलेलाल की चार प्रतिमाओं को भव्य सजावट के साथ शोभायात्रा में शामिल किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने झूलेलाल की जय...आयो लाल झूले लाल... के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजायमान कर दिया।
--
-सिंधी समाज के लोगों का हुआ सम्मान

बैंक रोड चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधी समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने महोत्सव आयोजन में विशेष सहयोग दिया। अच्छी झांकियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन वालानी, विक्की कुकरेजा, देवा केसवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

--
16 जुलाई से शुरू हुआ था चालीहो महोत्सव
- सिंधी समाज का त्योहार चालिहो महोत्सव 16 जुलाई से शुरू हुआ था। इसके साथ ही पहले दिन से ही सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल की आराधना कर रहे थे। गोरखनाथ व जटाशंकर स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना चल रही थी। 16 अगस्त से सिंधी समाज का नवरात्र शुरू हुआ। समाज के लोगों ने व्रत रहकर भगवान की आराधना की। सात प्रतिमा स्थापित की गई। 24 अगस्त को नवरात्र का समापन हुआ। 25 अगस्त को झूलेलाल महोत्सव का आयोजन कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 40 दिनों तक चले चालीहो महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed