फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Process of making ring road started towards Sahara State...marking started

Gorakhpur News: सहारा स्टेट की तरफ शुरू हुई रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया...चिन्हांकन शुरू

Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:
Process of making ring road started towards Sahara State...marking started
गोरखपुर। रामगढ़ताल के चारों ओर ताल रिंग रोड के लिए शासन की हाई लेवल कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। सहारा स्टेट की तरफ ताल रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन चिन्हांकन शुरू कर दिया गया है। ताल के किनारे बंधा समेत 15 मीटर नाप कर चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके बाद किस काश्तकार की कितनी जमीन पड़ रही है। इसका डाटा तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



रामगढ़ताल के किनारे कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक दो लेन चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई लगभग चार किलोमीटर होगी। इसपर लगभग 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के निर्माण में जिन काश्तकारों की जमीन पड़ेगी, उसको मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर जीडीए ने ताल के किनारे कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक 15 मीटर पर चिन्हांकन किया जा रहा है। जीडीए की टीम ताल से सटे बंधा समेत 15 मीटर पर नपाई कर बांस या पिलर लगा रही है। जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह दो लेन की सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी। इसमें सात मीटर की सड़क, दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। ताल की तरफ रेलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-----
अंतिम चरण में मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड का काम
फोटो
रामगढ़ताल के किनारे मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक दो लेन सड़क का काम अंतिम चरण में है। करीब 2.6 किलोमीटर यह सड़क बनाई जा रही है। अभी दो लेन का काम चल रहा है। इसे इतना ही और चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 55 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सड़क के लेपन का काम करीब अंतिम चरण में है। जल निगम रेलिंग लगाने के बाद मोहद्दीपुर की तरफ से फुटपाथ निर्माण का काम शुरू कर दिया है। संभावना है कि दीपावली से पहले इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन...
रामगढ़ताल के किनारे सहारा एस्टेट की तरफ रिंग रोड को लेकर जमीन का चिन्हांकन कराया जा रहा है। इसके बाद काश्तकारों से जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद रिंग रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed