{"_id":"676dc344b46b9aa2a901a8c6","slug":"gorakhpur-news-priya-alexander-first-in-musical-chair-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-790047-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रिया अलेक्जेंडर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रिया अलेक्जेंडर प्रथम
विज्ञापन
गोरखपुर। धर्मपुर स्थित सेंट थॉमस चर्च के प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित क्रिसमस मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मसीही समाज के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने मेले का आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई देते नजर आए।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डीन रेव्ह संजय विंसेट ने फीता काटकर किया। इसके बाद मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रिया अलेक्जेंडर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों ने शॉटपुट, लांग जंप और फैंसी ड्रेस जैसे खेलों में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। साथ ही दही बड़ा, चाट और आइसक्रीम का आनंद लिया। मेले में लोगों ने घरेलू जरूरतों की खरीदारी भी की। मेला इंचार्ज अमित मसीह ने बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा है, जहां त्योहारों के दौरान न मिल पाने वाले लोग एकत्र होकर खुशी साझा करते हैं। कार्यक्रम में बिमलेश जोसेफ, लक्की मसीह, विजय मसीह, प्रिया अलेक्जेंडर, साहिल, निवेदिता और अन्य की सक्रिय सहभागिता रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।