{"_id":"68b0b50a6e8a39f2c40679ba","slug":"gorakhpur-news-prime-ministers-mann-ki-baat-will-be-broadcast-at-all-booths-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1052565-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सभी बूथों पर होगा प्रधानमंत्री के ''''मन की बात'''' का प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सभी बूथों पर होगा प्रधानमंत्री के ''''मन की बात'''' का प्रसारण
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तैयार की गई कार्यक्रम की रूपरेखा
गोरखपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुनने की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण ही देश शक्तिशाली बना है। नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह देशवासियों को संबोधित करने वाले वाले ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो सीधे आमजन से जुड़ते हैं। समसामयिक विषयों पर चर्चा कर देश के विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने के लिए देशवासियों से भी रायशुमारी करते हैं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लाॅक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया। बैठक में छोटेलाल मौर्य, मनोज शुक्ल, जगदीश चौरसिया, शेषमणि त्रिपाठी, संजय सिंह, डॉ आरडी सिंह, सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानन्द शुक्ल, शत्रुघ्न कसौधन, मंजू सिंह, स्वतंत्र सिंह, रामानंद यादव, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ सदानन्द शर्मा, राम उजागिर शुक्ल आदि मौजूद रहे।