फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: President will inaugurate UP's first Ayush University on June 30

Gorakhpur News: राष्ट्रपति 30 जून को करेंगी यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन

Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: President will inaugurate UP's first Ayush University on June 30
राष्ट्रपति भवन से समय मिलने के साथ ही तेज हुईं तैयारियां
विज्ञापन

करीब एक घंटे विश्वविद्यालय में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। राष्ट्रपति भवन से समय मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उद्घाटन समारोह की तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को इसे लेकर कई बैठकें कर योजना को अमलीजामा पहनाया गया।

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू उद्घाटन समारोह के दौरान करीब एक घंटे पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक विश्वविद्यालय में रहेंगी। समारोह में शामिल होने के लिए पूर्वाह्न 9:30 बजे तक अतिथियों को पहुंचना होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर आमंत्रण कार्ड छप रहा है। आमंत्रण कार्ड वितरित करने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते थे कि राष्ट्रपति के हाथों उसी दिन इसका उद्घाटन हो। उसी हिसाब से तैयारियां भी की जा रही थीं। अब उद्घाटन की तिथि तय होने के बाद तैयारियों में और तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद ने किया था शिलान्यास
आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। तब उन्होंने गोरखपुर को ''''''''सिटी ऑफ नॉलेज'''''''' बनाने का मंत्र दिया था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed