{"_id":"6861912bfbd0d0fd81075b5d","slug":"gorakhpur-news-president-governor-and-chief-minister-will-start-the-campaign-by-planting-trees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-986916-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री पौधरोपण कर करेंगे अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री पौधरोपण कर करेंगे अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
एक से सात जुलाई तक 27 विभाग जिले में लगाएंगे 52 लाख पौधे
गोरखपुर। एक जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के दौरान पौधरोपण कर करेंगे।
वन विभाग सहित कुल 27 विभाग मिलकर इस बार जिले में 52 लाख पौधे लगाएंगे। इसके लिए सभी विभाग तैयारी कर रहे हैं। वन विभाग के एसडीओ डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि वेटलैंड संरक्षण वन, वृक्ष प्रसाद व पौध भंडा, पौधों की बरात, भाई-बहन के नाम, पवित्रधारा के नाम, एक पौधा गुरु के नाम आदि का आयोजन कर पौधरोपण किया जाएगा।
इन विभागों को मिला है लक्ष्य
वन विभाग को 20 लाख 55 हजार 400, पर्यावरण को 2.22, ग्राम विकास को 18.02 लाख, राजस्व को 1.50 लाख, पंचायतीराज को 1.82 लाख, आवास विकास को चार हजार, औद्योगिक विकास को छह हजार, नगर विकास को 62 हजार, लोक निर्माण को 10 हजार, रेशम विभाग को 21 हजार, कृषि को तीन लाख 61 हजार, पशुपालन को पांच हजार, सहकारिता को 7980, उद्योग को नौ हजार, उर्जा विभाग को 4060, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 11 हजार, बेसिक शिक्षा को 18 हजार, प्राविधिक शिक्षा विभाग को पांच हजार, उच्च शिक्षा विभाग को 17 हजार, श्रम विभाग को दो हजार, स्वास्थ्य विभाग को आठ हजार, परिवहन को 1900, रेलवे को नौ हजार, रक्षा विभाग को चार हजार, उद्यान विभाग को 2.22 लाख, गृह विभाग को 51180 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।