फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Preparations for inauguration on war footing, one thousand labourers and cleaning workers deployed

Gorakhpur News: युद्ध स्तर पर लोकार्पण की तैयारियां, लगाए गए एक हजार मजदूर व सफाईकर्मी

Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparations for inauguration on war footing, one thousand labourers and cleaning workers deployed
30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
विज्ञापन

सुबह 10 से 11 बजे तक करीब एक घंटे परिसर में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत और भव्य उद्घाटन समारोह को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यों में तेजी लाने के लिए करीब एक हजार मजदूर और सफाईकर्मी लगाए गए हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक कार्य चल रहा है। विभिन्न संस्थाओं और जिम्मेदारों से प्रति दिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। कुलपति भी दिन भर तैयारियों का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर आमंत्रण कार्ड फाइनल होने के करीब है। आमंत्रण पत्र वितरण के लिए गणमान्य अतिथियों की सूची पर विमर्श किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच आयुष विश्वविद्यालय में रहेंगी। आयोजन के दिन साढ़े 9 बजे के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालयय के शिलान्यास कार्यक्रम में करीब पांच हजार अतिथि आमंत्रित किए गए थे। बताया जा रहा है कि इस बार भी लगभग पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए करीब पौने चार सौ सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों, टाइल्स लगाने, पेंट और प्लम्बर के कार्यों के लिए करीब 600 मिस्त्री व मजदूर लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी दिन भर वहां डेरा डाले रह रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद ने किया था शिलान्यास

आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। तब उन्होंने गोरखपुर को ''''सिटी ऑफ नॉलेज'''' बनाए जाने का मंत्र दिया था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।

....
जमीन से आसमान तक होंगे सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम, बन रहे दो हेलीपैड
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आयुष विश्वविद्यालय में चौकस व्यवस्था की जा रही है। जमीन से आसमान तक सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक स्थाई और दो अस्थाई हैं। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।


कुलपति प्रो. के. रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओपीडी के सामने स्थाई हेलीपैड बनाया गया है। उस हैलीपेड के लगभग सौ मीटर पूरब वर्तमान बाउंड्री वॉल से सटे हुए जगह पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। बाउंड्री वॉल को तोड़कर हेलीपैड से सीधे ओपीडी के सामने बने मंच पर पहुंचने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। एक हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति और एक से राज्यपाल आएंगी। एक अन्य हेलीकॉप्टर एयर डिफेंस के लिए होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय में पहुंच सकते हैं।
...
सभी विभागों का एक साथ होगा उद्घाटन
राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय के साथ ही वहां बने सभी विभागों का भी एक साथ बटन दबाकर लोकार्पण करेंगी। आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।


...
कुलपति बार-बार ले रहे तैयारियों का जायजा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के रामचंद्र रेड्डी ने शनिवार को भी सुबह से लेकर देर शाम तक परिसर के विभिन्न हिस्सों में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान गुणवत्ता को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शाम को हवा, मिट्टी व पानी से मरीजों के इलाज के लिए बन पंचकर्म कुटिया का निरीक्षण किया। तैयार हो रहे आरसीसी रोड की गुणवत्ता भी परखी।




...

दो दिन से खराब पड़ा है लिफ्ट

विश्वविद्यालय में दूर-दराज से लगभग तीन सौ मरीज हर दिन इलाज के लिए आते हैं। उन्हें विभिन्न फ्लोर पर जाना होता है लेकिन लिफ्ट दो दिन से खराब है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed