फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pradhan's car stopped and 50 thousand rupees and mobile snatched

Gorakhpur News: प्रधान की गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीना

Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pradhan's car stopped and 50 thousand rupees and mobile snatched
गगहा इलाके की घटना, संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

गगहा (गोरखपुर)। गौरपार गांव के ग्राम प्रधान संतोष सिंह की गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर सवा एक बजे लोहरापार मोड़ के पास की बताई जा रही है। प्रधान ने गगहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि लेन-देन का पुराना मामला लग रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

ग्राम पंचायत गौरपार के प्रधान संतोष सिंह ने तहरीर देकर बताया कि घर से दोपहर करीब 1:15 बजे अपनी कार से गगहा ब्लाॅक कार्यालय के लिए जा रहे थे। रास्ते में लोहरापार मोड़ के पास आठ से दस लोगों ने रास्ते में बाइक लगाकर रास्ता रोक रखा था। ग्राम प्रधान ने हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बाइक सवार युवक कार के पास आकर गालियां देने लगे। इस पर प्रधान ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया। प्रधान का आरोप है कि कुछ युवक कार का दरवाजा खोलकर डैशबोर्ड के पास रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। प्रधान ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम लोहरापार के रहने वाले कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed