{"_id":"6748cb3959078b411c04c6a7","slug":"gorakhpur-news-prabha-cricket-academy-defeated-gorakhpur-club-by-216-runs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-761362-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रभा क्रिकेट एकेडमी ने गोरखपुर क्लब को 216 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रभा क्रिकेट एकेडमी ने गोरखपुर क्लब को 216 रन से हराया
Fri, 29 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित डीए स्पोर्ट्स अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में प्रभा क्रिकेट एकेडमी ने गोरखपुर क्लब को 216 रन से हरा दिया।
टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभा क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 257 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रभा एकेडमी की तरफ से सुयश श्रीवास्तव ने 87 और गोकुल मिश्रा ने 65 रन बनाए। गोरखपुर क्लब की तरफ से अंशिका चौहान ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में 257 रन का पीछा करने उतरी गोरखपुर क्लब की टीम 12.2 ओवर में 41 रन पर सिमट गई। प्रभा क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्यनाथ सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि अमित सिंह ने प्रभा क्रिकेट एकेडमी के गोकुल मिश्रा को दिया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी व लक्ष्य स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।