फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: PPganj defeated Kushinagar by seven wickets

Gorakhpur News: पीपीगंज ने कुशीनगर को सात विकेट से हराया

Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: PPganj defeated Kushinagar by seven wickets
क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित हो रही है स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच चुने गए कृष्णा
गोरखपुर। क्रीड़ा भारती और ओमनी क्रिकेट क्लब की ओर से राप्तीनगर में आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी ओर परफेक्ट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इस मैच में राहुल यादव क्रिकेट अकेडमी पीपीगंज ने परफेक्ट क्रिकेट अकेडमी कुशीनगर को सात विकेट से हरा दिया।
टी-20 फार्मेट में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परफेक्ट क्रिकेट अकेडमी के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण पूरी टीम 17 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान आदित्य गुप्ता (25) को छोड़कर शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पीपीगंज के सौरभ को तीन, तन्मय और कृष्णा को दो-दो और अंकू व सैफ को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन

77 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल यादव क्रिकेट अकेडमी पीपीगंज की टीम ने आयुष के 14, कृष्णा चौरसिया के नाबाद 31 और कप्तान आदित्य वर्मा के 19 रन की बदौलत निर्धारित लक्ष्य को नौ ओवरों में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और मैच को सात विकेट से जीत लिया। 10 रन देकर दो विकेट लेने के साथ ही नाबाद 31 रन की पारी खेलने वाले कृष्णा चौरसिया मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्याय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, राहुल यादव, अजय मिश्रा, अनंत वर्धमान मल्ल, आरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed