फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Posters put up in Sahabganj Mandi... 'No facility of online payment'

Gorakhpur News: साहबगंज मंडी में लगाए पोस्टर... ‘ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं’

Sun, 19 Jan 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Posters put up in Sahabganj Mandi... 'No facility of online payment'
गोरखपुर। फर्जी पेमेंट एप से हो रहे फर्जीवाड़े से बचने के लिए अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी दुकानदार ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना करने लगे हैं। साहबगंज में तो कुछ दुकानदारों ने पोस्टर ही लगा दिए हैं - ‘यहां ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं है..।’
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक प्रतिष्ठित पेमेंट एप के नाम से बनाए गए फर्जी एप के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आने के बाद व्यापारी परेशान हैं और सतर्क भी। साहबगंज मंडी में कई ऐसे मामले सामने आने के बाद वहां के दुकानदार अब सिर्फ उन्हीं से ऑनलाइन पेमेंट ले रहे हैं जिन्हें वे जानते हैं। कई दुकानदारों ने ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध न होने का पोस्टर भी लगा दिया है। इसके अलावा गोलघर, रेती, मोहद्दीपुर में भी कई छोटे दुकानदारों ने क्यूआर कोड हटा दिए हैं। उनका कहना है कि हर पेमेंट काे तत्काल कंफर्म करना संभव नहीं है। इससे दुकानदारी प्रभावित होती है। इससे बेहतर है यह हटा ही दिया जाए।
विज्ञापन


छोटे दुकानदारों को ज्यादा परेशानी : फर्जी पेमेंट एप से छोटे दुकानदारों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बिछिया में किराना दुकानदार रमेश ने कहा कि हर पेमेंट को कंफर्म करना मुश्किल है इसकी वजह से उन्हाेंने ऑनलाइन भुगतान लेना बंद दिया है।अब केवल कैश में भुगतान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलघर में सब्जी बेचने वाले अजीत ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट में फर्जीवाड़े को देखते हुए केवल नगद ले रहे हैं। मोहद्दीपुर में भी कुछ सब्जी विक्रेताओं ने फर्जीवाड़े की खबरें सामने आने के बाद दुकान से क्यूआर कोड हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed