{"_id":"67824449ec9096715e04ba73","slug":"gorakhpur-news-posing-as-baba-of-haridwar-he-took-away-womans-jewelery-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-805251-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हरिद्वार का बाबा बनकर महिला के ले लिए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हरिद्वार का बाबा बनकर महिला के ले लिए जेवर
विज्ञापन
शाहपुर थाने में महिला ने दर्ज कराया केस, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
गोरखपुर। शाहपुर थाने के पास महिला से डॉक्टर के क्लीनिक का पता पूछने के बहाने रोककर युवकों ने जालसाजी से पहने हुए जेवर उतरवा लिए। युवकों ने खुद को हरिद्वार का बाबा बताया था। घटना 26 दिसंबर कोई हुई थी। घटना से सदमें में आई महिला ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में बेटियों को जानकारी दी तो बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना दी गई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शक्तिनगर कॉलोनी, बशारतपुर निवासी एमएम लाल श्रीवास्तव की पत्नी शीला श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की दोपहर में 2.15 बजे वह थाना शाहपुर वाले चौराहे पर सामान खरीदने गई थीं। वहां पर अचानक दो युवक आए और हड्डी के डॉ. सिसौदिया का पता पूछने लगे। इसके बाद युवकों ने खुद को हरिद्वार का बाबा बताकर बातें करने लगे। जब तक कुछ समझ पाती दोनों युवक थाने के बगल में स्थित अशोक के पेड़ के पास लेकर चले गए। वहां पर पहना हुए जेवर जिसमें दो सोने की चूड़ी (30 ग्राम), एक चेन, एक सोने की अंगूठी ले लिए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन