फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pollution increased with the rush of vehicles...AQI 181

Gorakhpur News: वाहनों की भीड़ के साथ बढ़ता गया प्रदूषण..एक्यूआई 181

Sun, 19 Oct 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pollution increased with the rush of vehicles...AQI 181
शनिवार को शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक में आया उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतेरस के दिन शहर में उमड़ी खरीदारों की भीड़ के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ। शाम पांच बजे शहर का एक्यूआई 181 तक पहुंच गया, जो दिन का सर्वाधिक रहा। देर रात तक एक्यूआई 150 के आसपास बनी रही। इसके बाद इसमें कमी आई।
बरसात में धूल के कण उड़ना बंद हुए तो एक्यूआई 100 से नीचे आ गया था। अब खेती का काम शुरू होने और लोगों की आवाजाही बढ़ने के बाद एक्यूआई में भी बदलाव हो रहा है। इस बीच शनिवार को धनतेरस के लिए शहर के लोग तो घरों से बाहर निकले ही, ग्रामीण क्षेत्रों से भी भीड़ आई। पड़ोसी जिलों से भी हजारों गाड़ियां शाम को शहर पहुंचीं तो हर प्रमुख चौराहे पर जाम लगा। इसका असर सीधे वायु की स्वच्छता पर पड़ा।
विज्ञापन

हर साल धनतेरस से दिवाली तक खराब रहती है स्थिति
पिछले साल भी धनतेरस से दिवाली के बीच एक्यूआई 200 से ऊपर रहा। पर्यावरणविद डॉ. मदन लाल बताते हैं कि घरों की सफाई, लोगों का आवागमन बढ़ने, जाम में फंसी गाड़ियों की वजह से भी एयर क्वालिटी इंडेक्स पर असर पड़ता है। इन दिनों सुबह ओस गिरने से हवा भी भारी हो जाती है, जिससे प्रदूषित कण वायुमंडल में एक लेयर बना लेते हैं। इसलिए इन दिनों विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed