{"_id":"672fc17b47bc7267b90a00f4","slug":"gorakhpur-news-political-hoardings-installed-on-ddu-road-were-removed-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-742094-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू रोड पर लगे सियासी होर्डिंग हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू रोड पर लगे सियासी होर्डिंग हटाए गए
Sun, 10 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने गोरखपुर विश्वविद्यालय रोड पर लगे होर्डिंग शनिवार को हटा दिए गए। पिछले तीन दिनों से यह होर्डिंग चर्चा का विषय बने हुए थे।
पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे बयान पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय जाने वाले मार्गों पर दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज के छात्र नेता ने सीएम की फोटो के साथ होर्डिंग लगाए थे। इसके जवाब में सपा ने जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे का होर्डिंग लगाकर पलटवार किया। इस पोस्टर वार ने यूपी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दीं और जनता में जमकर चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाओं के बाद शनिवार को दोनों ही तरह के होर्डिंग हटा दिए गए।