फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police will draw Laxman Rekha at the polling station

Gorakhpur News: मतदान केंद्र पर पुलिस खींचेगी लक्ष्मण रेखा

Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police will draw Laxman Rekha at the polling station
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मतदान केंद्र की परिधि में पुलिस ने एक समान दूरी पर लक्ष्मण रेखा खींचने का निर्णय लिया है। इस रेखा के बाहर ही राजनीतिक दल या प्रत्याशी अपने कैंप का टेबल लगा सकेंगे। इस रेखा को पार करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पोलिंग एजेंट पर भी मतदान केंद्र के दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव के दिन मतदान केंद्र के पास राजनीतिक दलों के लगने वाले कैंप की दूरी को लेकर अक्सर विवाद सामने आता रहता है। इसके अलावा बूथ पर प्रत्याशी या राजनीतिक दल के एजेंट द्वारा अक्सर अंदर बाहर होने से कभी-कभी अफवाह फैलने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों की समस्याओं के निदान थानेदार और चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदान केंद्र की 100 मीटर की परिधि में रेखा चिह्न खींचने का निर्देश दिया है। मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले हर आवागमन के मार्ग पर एक चिह्न निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के समर्थक अपने कैंप की टेबल उस चिह्न के बाद लगा सकेंगे। उनकी गतिविधि उस निर्धारित चिह्न के बाहर रहेगी। केवल मतदान करने जाने वाले लोग ही उस रेखा को पार कर मतदान केंद्र तक जा सकेंगे। एसएसपी ने रेखा का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसका ट्रायल शनिवार को होने वाले संतकबीरनगर लोकसभा के अंतर्गत खजनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र से शुरू किया जा रहा है।
------
पोलिंग एजेंट के पास नहीं रहेगा मोबाइल
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि मतदान बूथ पर एजेंट के पास मोबाइल नहीं रहेगा। बूथ के पास एजेंट को बैठने के लिए कुर्सी दी जाएगी। मतदान कर्मियों के साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। वह अनावश्यक बूथ के आसपास घूम और लोगों से नहीं मिल सकेंगे।
-----
कोट...
मतदान के दिन अक्सर देखा जाता है कि मतदान केंद्र के पास प्रत्याशी के कैंप की कम-अधिक दूरी विवाद का कारण बनती है। इसके अलावा बूथ पर तैनात एजेंट के भी कभी-कभार गलत मैसेज देने से अफवाह के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसको लेकर मतदान केंद्र के आसपास समान दूरी पर एक चिह्नांकन करने के साथ बूथ पर पोलिंग एजेंट को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
----
23 जोन व 41 सेक्टर में बांट कर होगी सुरक्षा
खजनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 389352 मतदाताओं में 210281 पुरुष 179056 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खजनी विधानसभा को 23 जोन 41 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 291 मतदान केंद्र पर सकुशल मतदान कराने का दायित्व निभाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों के साथ चार कंपनी व दो प्लाटून पीएसी, छह थानों की फोर्स, दो सहायक पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, 2036 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed