{"_id":"66e77b30ac856a028703f944","slug":"gorakhpur-news-police-should-be-alert-regarding-procession-and-idol-immersion-ssp-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-686423-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस और प्रतिमा विसर्जन को लेकर सतर्क रहे पुलिस : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस और प्रतिमा विसर्जन को लेकर सतर्क रहे पुलिस : एसएसपी
विज्ञापन
गोरखपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात के जुलूस को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क रहे। कहीं भी तेज आवाज में डीजे न बजाया जाए। इसके लिए शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं।
त्योहारों को लेकर एसएसपी ने ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करने को कहा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए चिह्नित स्थानों का निरीक्षण करें। विसर्जन के दौरान मार्ग, यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन हो। बारावफात के जुलूस के प्रारंभ होने एवं समाप्त होने के स्थानों का निरीक्षण करें।
इस दौरान जुलूसों के मार्ग व्यवस्था का समुचित प्रबंध करें। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं बारावफात सौहार्दपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी, एसपी नॉर्थ, एसपी साउथ, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।